- Hindi News
- आज एमआईसी में निर्माण और विकास कार्यों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा
आज एमआईसी में निर्माण और विकास कार्यों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा
भासं. उज्जैन। नगरनिगम की महापौर परिषद की बैठक शुक्रवार दोपहर 10.30 बजे महापौर निवास स्थित सभागृह में होगी। इसमें निर्माण एवं विकास कार्यों के 22 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। गुरुवार को प्री-एमआईसी ने इन प्रस्तावों पर विचार किया। प्री एमआईसी में गुरुवार को अविनाश लवानिया ने प्रस्ताव दिया कि निर्माण कार्यों की दर स्वीकृति के अधिकार महापौर को दे दिए जाएं, इससे बार-बार एमअाईसी कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं हुई। इंदिरा नगर और विश्व बैंक कॉलोनी के प्रस्ताव पर सदस्यों ने कहा हाउसिंग बोर्ड पूरी कॉलोनी हस्तांतरित करेगा तो ही लेंगे। इंदिरा नगर में स्वीमिंग पूल बनाने के लिए हाउसिंग बोर्ड जमीन नहीं दे रहा है, जबकि निगम को बोर्ड से करीब 1.25 करोड़ रुपए वसूलने हैँं यदि बोर्ड दो माह में राशि नहीं देता हैं तो उसकी जमीन कुर्क करने की कार्रवाई करना चाहिए।