पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेट लिफ्टिंग आैर बॉडी बिल्डिंग में दिखाया हुनर

वेट लिफ्टिंग आैर बॉडी बिल्डिंग में दिखाया हुनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. विक्रमविवि के शारीरिक शिक्षा विभाग में गुरुवार को उच्च शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय वेट लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संभाग के 20 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा का हुनर दिखाया। स्पर्धा में 13 विद्यार्थियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा के लिए हुआ।
दोपहर करीब 1.3 बजे संभागीय प्रतियोगिताएं शुरू हुई, जिसमें वेट लिफ्टिंग में 13 आैर बॉडी बिल्डिंग में 10 छात्रों ने सहभागिता की। शा.माधव विज्ञान महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. शरद नागर ने बताया दोनों विधाओं में कुल 13 खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजिक कांपिटिशन के लिए हुआ है। पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, जालंधर में 6 से 9 जनवरी को यह स्पर्धा होगी।

कई विद्यार्थी नहीं हुए शामिल: सेमेस्टर परीक्षाओं के बीच गुरुवार को संभागीय स्पर्धा होने के कारण कई विद्यार्थी प्रतिभागिता नहीं कर सके।

इनका हुआ चयन

>बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा 60 कि.ग्रा. में अमित जाटवा (शा.माधव कॉलेज), 65 किग्रा में शंकर राव शिंदे (केपी कॉलेज देवास), 70 कि.ग्रा. में अनिमेष प्रजापति (लोति कॉलेज), 75 कि.ग्रा. में शादाब खान (विवि अध्ययनशाला), 80 कि.ग्रा. में यशपाल सिंह (लोति कॉलेज), 85 कि.ग्रा. में कमलेश चांगल (शा.माधव कॉलेज) आैर 90 कि.ग्रा. में दीपक पंवार (विवि अध्ययनशाला)।

>वेट लिफ्टिंग स्पर्धा 56 कि.ग्रा. में शुभम हारोड़ (शा.कॉलेज बड़नगर), 62 कि.ग्रा. में अर्जुन चौधरी (शा.कॉलेज शाजापुर), 77 कि.ग्रा. में पुरुषोत्तम (शाजापुर), 85 किग्रा में चेतन छतरी (शा.माधव कॉलेज), 94 कि.ग्रा. में किशन सोनी (शा.माधव कॉलेज) आैर 105 कि.ग्रा. ओपन में अभिलाष सक्सेना (विवि अध्ययनशाला)।