पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण के बाद मटेरियल छोड़ने वाले पर कार्रवाई होगी

सड़क निर्माण के बाद मटेरियल छोड़ने वाले पर कार्रवाई होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। सड़कोंपर निर्माण करने वाले उन ठेकेदारों पर अब कार्रवाई होगी, जो बचा हुआ मटेरियल और मलबा निर्माण खत्म होने के बाद भी नहीं उठाते। मटेरियल पड़ा होने से आवागमन में परेशानियां आती हैं।

गुरुवार शाम निगम मुख्यालय में आयुक्त अविनाश लवानिया ने टीएल बैठक में शहर की इस परेशानी को गंभीरता से लेने के लिए अधिकारियों को चेताया। उन्होंने कहा ठेकेदार की जिम्मेदारी है कि साइड पर से मलबा मटेरियल हटाए। आयुक्त ने नगर निगम मुुख्यालय का निर्माणाधीन प्रवेश द्वार 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तरणताल चालू करने में रही कठिनाइयों का निदान कर चालू करने को कहा। उन्होंने मुआवजों के प्रकरण निपटाने, निर्माण कार्यों के पट चार्ट बनवाने, नानाखेड़ा बस स्टैंड का सुधार करने तथा अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देंश दिए। उन्होंने उपायुक्तों को जोन कार्यालयों की व्यवस्था सुधारने तथा अपर आयुक्तों को जोन कार्यालयों का निरीक्षण करने के लिए ताकीद की।

अधिकारियोंको फटकार: टीएलबैठक में नहीं आने पर सहायक आयुक्त शशिधर जोशी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए तथा पीएचई के कार्यपालन यंत्री आरके श्रीवास्तव को भी इस बात के लिए फटकार लगाई कि वे बैठक के समय गंभीर डेम चले गए थे।

बिजलीकंपनी के साथ होगी बैठक : शहरकी विद्युत वितरण व्यवस्था संभाल रही कंपनी की अव्यवस्थाओं के कारण निगम के कामों में परेशानियां रही है। आयुक्त ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक तय करने के निर्देश दिए।

वार्डसभा स्थगित : 12दिसंबर को जोन 3 में प्रस्ताावित वार्ड सभा स्थगित कर दी है। अब अगले शुक्रवार को वार्ड सभा होगी।