- Hindi News
- कलश यात्रा से रंगनाथाचार्य की भागवत शुरू
कलश यात्रा से रंगनाथाचार्य की भागवत शुरू
उज्जैन। रामघाटमार्ग स्थित रामानुजकोट आश्रम में गुरुवार को रंगनाथाचार्य महाराज की श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। इसके पूर्व सुबह 10.30 बजे आश्रम प्रांगण से शिप्रातट रामघाट तक एक कलश यात्रा निकाली गई। आश्रम प्रबंधक पं. आत्माराम शर्मा ने बताया स्वामी माधव प्रपन्नाचार्य, गीता किशोरी लाली बहन के सान्निध्य में व्यासगादी का पूजन-अर्चन कर कथा आरंभ की गई। प्रथम दिन महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कलियुग में कथा श्रवण, प्रभु भक्ति और भजन-कीर्तन ही मोक्ष दिला सकते हैं। प्रतिदिन कथा दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक चलेगी।