- Hindi News
- महाकाल से शुरू हुई राष्ट्र जोड़ो संदेश यात्रा
महाकाल से शुरू हुई राष्ट्र जोड़ो संदेश यात्रा
उज्जैन। महाकालमंदिर में पूजन-अर्चन के साथ गुरुवार सुबह 11 बजे बालयोगी उमेशनाथ महाराज के सान्निध्य में संप्रदाय तोड़ो, राष्ट्र जोड़ों का संदेश देने हेतु यात्रा शुरू हुई। वाहनों से यात्रा मप्र राजस्थान के कई शहरों में करीब 2000 किलो मीटर घूमकर संदेश का प्रचार करेगी। उज्जैन से 150 लोग यात्रा में रवाना हुए। 18 दिसंबर काे इसका समापन होगा। महाकाल में पूजन से पूर्व सुबह 10 बजे तिलकेश्वर मार्ग स्थित स्वामी सोहन दास महाराज की समाधि वाल्मीकि धाम में भी पूजन किया गया।