पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्रकारिता का पहला काम है चौकीदारी

पत्रकारिता का पहला काम है चौकीदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। मीडियासूचना का व्यापार करती है। जिसके पास जितनी सूचनाएं होगी, वह पत्रकार उतना बेहतर काम कर सकेगा। यह विचार मूर्धन्य पत्रकार ठा. शिवप्रतापसिंह चंदेल की स्मृति में आयोजित वैचारिक यज्ञ के दौरान दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार कमर वाहिद नकवी ब्रजेश सिंह ने व्यक्त किए। कालिदास अकादमी परिसर स्थित संकुल हाल में पत्रकार अनिलसिंह चंदेल, अर्जुनसिंह चंदेल, उदयसिंह चंदेल, चंद्रभानसिंह चंदेल, अभिमन्युसिंह चंदेल ने कलेक्टर कवींद्र कियावत, एसपी मनोहरसिंह वर्मा, निगमायुक्त अविनाश लवानिया, महापौर रामेश्वर अखंड सहित अन्य सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता प्रतियोगिता में चयनित पत्रकारों को पुरस्कृत किया। साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, वकालत, समाजसेवा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।