टेंपो पलटा, युवती सहित चार महिला घायल
उज्जैन। आगररोड स्थित बीमा चौराहे पर गुरुवार को टेंपो पलट गया। हादसे में एक युवती सहित चार महिला घायल हुई है। चिमनगंज पुलिस ने बताया टेंपो चालक सुबह इंदिरा नगर से सवारी लेकर फ्रीगंज की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बीमा चौराहे पास टेंपो का संतुलन बिगड़ गया,जिससे वह पलटी खा गया। घटना में उन्हेल की तीजाबाई, ढांचाभवन की अंशू जोशी और पुत्री लक्ष्यता, भाटी खेड़ा की लालकुवंर बाई, माकडौन की विमलबाई टेंपो के नीचे दबने से घायल हो गए। घटना के बाद टेंपो चालक भाग गया।