- Hindi News
- छह गैस एजेंसियों पर आज से आधार कार्ड बनेंगे
छह गैस एजेंसियों पर आज से आधार कार्ड बनेंगे
उज्जैन शहरकी छह गैस एजेंसियों पर शुक्रवार से आधार कार्ड बनेंगे। गुरुवार को आइसेक्ट कंपनी ने एजेंसियों पर इसके लिए मशीनें लगाई। 1 जनवरी से शुरू हो रही गैस सब्सिडी खाते में जमा योजना के लिए प्रशासन ने उपभोक्ताओं के आधार कार्ड बनाने हेतु यह सुविधा दी है। सब्सिडी के लिए अभी आधार नंबर अनिवार्य नहीं है। बिना आधार के भी लोग एजेंसी से फार्म नंबर 3 लेकर अकाउंट नंबर आदि भरकर बैंक में जमा कर सब्सिडी हेतु अकाउंट लिंक करा सकते हैं। भविष्य में सब्सिडी पर आधार अनिवार्य होने के कारण आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। कंपनी को प्रशासन ने शहर की 18 में 14 गैस एजेंसी पर आधार के लिए मशीन लगाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को सर्वे के बाद कंपनी ने गुरुवार को 6 एजेंसी पर मशीनें लगाकर टेस्टिंग की। शुक्रवार से आधार का काम शुरू होगा। देवासरोड स्थित दुर्गा प्लाजा के सामने अरिहंत गैस एजेंसी, मक्सीरोड पर संजोग, उज्जैन गैस, सांदीपनि चौराहे के पास महाकाल इंडेन, माधवनगर थाने के पास भारत गैस सेंटर एवं बहादुरगंज में शिप्रा गैस एजेंसी पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक स्कैनिंग की जाएगी।
^6एजेंसियों पर शुक्रवार से उपभोक्ता आधार कार्ड हेतु स्केनिंग करवा सकेंगे। माधवनगर थाने के सामने कंपनी ऑफिस में भी प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 6 तक स्कैनिंग की सुविधा है। रविचतुर्वेदी, जोनलमैनेजर आईसेक्ट