- Hindi News
- दो युवकोंं को पहले तलवार मारी फिर गोली चलाई
दो युवकोंं को पहले तलवार मारी फिर गोली चलाई
भासं.उज्जैन। शहरमें गुरुवार रात तीन युवकों पर प्राणघातक हमला कर दिया। देसाई नगर में पांच बदमाशों ने दो युवको से मारपीट कर पहले तलवार से हमला किया फिर हवा में गाेली चला दी। वहीं ढांचाभवन के एक युवक को दोस्त ने ही चाकू घोंप दिए। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सिटी एएसपी डॉ.असित यादव, माधवनगर सीएसपी विजय डाबर, जीवाजीगंज सीएसपी नीतेश भार्गव सहित अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए।
मामला-1
सीएसपीविजय डाबर ने बताया देसाई नगर के ओमप्रकाश उर्फ लड्डू बड़ौदिया और चचेरे भाई मनोज सिंह की क्षेत्र के रवि सिंह परिहार से रंजिश चल रही है। रवि साथी गोपाल, भगवान सिंह, शुभम, शुभम पाल लेकर लड्डू के घर गया था। यहां रवि, लड्डू के दोस्त सूरज भाई मनोज से गाली गलौच करने लगा। मनोज सूरज ने विरोध किया तो किया तो रवि साथी ने दोनों पर चाकू तलवार से हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी हवा में फायर कर भाग निकले।
मामला-2
चिमनगंजमंडी थाना टीआई ओपी मिश्रा ने बताया ढांचाभवन निवासी विजयकुमार तिवारी उद्योगपुरी स्थित साई फ्रेब्रिकेशन कंपनी में फीटर है। वहीं पर पड़ाेसी राहुल नागर उर्फ राठौर भी काम करता है। दोपहर को विजय ने राहुल को ढंग से काम नहीं करने पर टोका था। इसी बात पर विजय को रात 8 बजे फैक्टरी से लौटते समय मक्सी बायपास पर राहुल चाकू से गोदकर भाग निकला। विजय को सीने में आठ घाव आए हंै।