डेढ़ लाख सदस्य बनाएगी भाजपा
भास्कर संवाददाता|उज्जैन। मोबाइलसे टोल फ्री नंबर पर मिस्डकॉल देकर भाजपा का सदस्यता महाअभियान की शुक्रवार से शुरुआत होगी। महाअभियान को लेकर गुरुवार को भाजपा लोकशक्ति भवन में नगर जिला पदाधिकारियों, किसान एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई। शहर में 1.5 लाख, किसान मोर्चा 90 हजार एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को 50 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया है। नगर अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी ने बताया नए सदस्य बनाने के लिए सक्रिय सदस्य घर-घर जाकर टोल फ्री नंबर 18002662020 पर काॅल कर नए सदस्य जोड़ेंगे।
अल्पसंख्यकमोर्चा बनाएगा 50 हजार सदस्य: महाभियानको लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक दोपहर 1 बजे शुरू हुई। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिदायतुल्लाह शेख ने कहा उज्जैन जिले के सदस्यों को 50 हजार नए सदस्यों का लक्ष्य प्राप्त करना हैं।
किसानमोर्चा बनाएगा 90 हजार सदस्य: लोकशक्तिभवन में दोपहर 2 बजे भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष केसर सिंह पटेल ने बताया किसान मोर्चा को 90 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हैं। प्रदेश में किसान मोर्चा 31 लाख सदस्य बनाएगा।
भाजयुमोका सदस्यता अभियान आज से: भाजयुमोका नगर जिला के सदस्यता अभियान का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 11 बजे महाकाल मंदिर चौराहा से होगा। मोर्चा के नगर जिला महामंत्री जयंतराव गरूढ़ ने बताया मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हितेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री भानू भदौरिया नगर जिला अध्यक्ष विशाल राजोरिया की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य अभियान का शुभारंभ करेंगे।
बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ भाजपा नेता।