पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओरापार्क कॉलोनी में पड़ोसी ने की वारदात, दोनों पक्षों पर केस

ओरापार्क कॉलोनी में पड़ोसी ने की वारदात, दोनों पक्षों पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले वृद्ध को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

उज्जैन। ओरापार्ककॉलोनी में एक वृद्ध ने पड़ोसी की चार साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर दिया। घटना से भड़के परिजनों ने गुरुवार सुबह वृद्ध को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और घायल कर दिया। मामले में माधवनगर पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है।

टीआई आरके सिंह ने बताया लक्ष्मीनगर स्थित ओरापार्क कॉलोनी निवासी विलास चापुलकर (58) एस्सेल कंपनी में काम करता है। उस पर मंगलवार को पड़ोसी ने अपनी चार साल की बच्ची से ज्यादती का प्रयास का आरोप लगाया था। चापुलकर के माफी मांगने पर बच्ची के परिजनों ने रिपोर्ट नहीं की थी। गुरुवार सुबह पीड़ित की मां और चापुलकर का विवाद हो गया। इस पर महिला के परिजनों ने चापुलकर को पीट दिया। मारपीट में घायल हुए चापुलकर को अस्पताल में भर्ती किया है। मामले में चापुलकर के खिलाफ बालकों से संरक्षण अधिनियम दुष्कर्म के प्रयास और पीड़ित बच्ची के चाचा सहित पांच अन्य के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

तीनमाह में पांचवीं घटना

सितंबर : भैरवगढ़में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म।

अक्टूबर:पंड्याखेड़ीमें चार साल की बच्ची से ज्यादती।

नवंबर:गधापुलियापर 12 साल की बच्ची से ज्यादती।

दिसंबर:एकतानगर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म।

8दिसंबर: ओरापार्क में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास।