- Hindi News
- टेंपो हटाने के लिए कल से फिर शुरू होगी आरटीओ की कार्रवाई
टेंपो हटाने के लिए कल से फिर शुरू होगी आरटीओ की कार्रवाई
शहरमें चल रहे अवैध टेंपो हटाने के लिए आरटीओ की कार्रवाई संभवत: शनिवार से फिर शुरू होगी। शहर में करीब 75 टेंपो चल रहे हैं, जिसमें आधे से ज्यादा टेंपो के पास परिवहन से संबंधित एक भी कागजात नहीं है। कार्रवाई के दूसरे चरण में आरटीओ उन टेंपो को जब्त कर सकता है, जिनके फिटनेस, बीमा और परमिट खत्म हो गए हैं।
आरटीओ शैलेंद्र निगम ने बताया शुक्रवार से ही कार्रवाई शुरू की जाना थी लेकिन चुनाव की व्यस्तता के कारण कार्यालय का पेंडिंग काम पूरा करने के बाद संभवत: शनिवार से शहर को टेंपो मुक्त करने के लिए अभियान की फिर से शुरुआात की जाएगी। ध्यान रहे प्रदेश सरकार की योजना शहर को ग्रीन सिटी बनाने की है, जिसके लिए शहर को प्रदूषण मुक्त किया जाना पहली शर्त है। इसी तारतम्य में आरटीओ ने कार्रवाई शुरू की है। पिछले दिनों आरटीओ ने कार्रवाई कर शहर से पांच अवैध टेंपो जब्त किए थे।