पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन परिसर में फुटपाथ पर लगेगी सेंट्रल लाइटिंग

स्टेशन परिसर में फुटपाथ पर लगेगी सेंट्रल लाइटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। रेलवेस्टेशन परिसर की तरफ बने सर्कुलेटिंग एरिया में बने फुटपाथ पर सेंट्रल लाइटिंग लगाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह काम सिंहस्थ के पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया में कम उजाला होने से रात के समय यहां असामाजिक तत्व बैठते हैं। हालांकि स्टेशन परिसर में लगे हाईमास्ट से रात के समय उजाला रहता है लेकिन कुछ हैलोजन बंद होने से कई जगह अंधेरा रहता हैं। बंद हैलोजन चालू करने के लिए भी केबल डाली जाएगी। संभवत: अगले माह लाइटिंग के लिए काम चालू हो जाएगा।