- Hindi News
- ऑटो िरक्लोजर से तीन मिनट में चालू हो जाएगी बिजली
ऑटो िरक्लोजर से तीन मिनट में चालू हो जाएगी बिजली
भासं.उज्जैन। अबग्रिड से बिजली बंद होने पर तीन मिनट में बिजली चालू हो जाएगी। यानी सुधार कार्य के लिए लाइनमैन के आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह संभव होगा ऑटो िरक्लोजर से। शहर में 33 केवी 11 केवी के 17 ग्रिड पर ये ऑटो िरक्लोजर लगाए जाएंगे। इस तकनीक के बारे में बिजली कंपनी के लाइनकर्मियों को प्रशिक्षण केंद्र शंकरपुर में ट्रेनिंग दी गई।
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उज्जैन संभाग के जिलों के लाइनकर्मियों के लिए ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमि. भारत सरकार द्वारा 8 से 11 दिसंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। इसमें मंदसौर, रतलाम, नीमच, शाजापुर, देवास उज्जैन जिले के करीब 25 लाइनकर्मी शामिल हुए। इन्हें नए मीटर को लगाने की तकनीक, उनमें गेप कितना रखा जाना चाहिए, विद्युत लाइनों उपकरणों के रखरखाव की ट्रेनिंग दी गई। ग्रिड में ट्रिपिंग होती है और बिजली सप्लाई प्रभावित होती है तो तीन मिनट में बिजली चालू हो जाएगी। बिजली बंद होने की सूचना भी उन्हें मिलेगी।
क्याहै ऑटो रिक्लोजर : इसतकनीक में ग्रिड से आटोमैटिक बिजली सप्लाई शुरू हो जाती है। वह भी तीन मिनट में। ट्रिपिंग की वजह से बिजली सप्लाई बंद होने पर आने वाली परेशानी से उपभोक्ताओं बिजली कंपनी के स्टॉफ को निजात मिलेगी।
इधरवसूली और वॉल्टेज समस्या पर बात: पश्चिमक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सीजीएम मनोज पुष्प ने गुरुवार को ज्योतिनगर स्थित सीई कार्यालय में बैठक ली। उन्होंने बकाया वसूलने और राजस्व में वृद्धि करने के आदेश दिए।