- Hindi News
- उज्जैन. वीएसइंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में वर्तमान समय में समाज
उज्जैन. वीएसइंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में वर्तमान समय में समाज
उज्जैन. वीएसइंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में वर्तमान समय में समाज कार्य का बढ़ता वैश्विक महत्व विषय पर विक्रम विश्वविद्यालय की डॉ. आंबेडकर पीठ के आचार्य शैलेंद्र पाराशर का व्याख्यान हुआ। उन्होंने प्राध्यापकों, शोध अध्येताओं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए का समाज कार्य मानवीय संबंध, प्राविधिक कौशल, वैज्ञानिक ज्ञान तथा वृत्तिक सेवाओं की एक एकीकृत व्यवस्था है जो जनतांत्रिक एवं मानवीय दर्शन पर आधारित है। स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. कीर्तिकुमार दुबे ने दिया। संस्थापक सत्यनारायण जायसवाल, विवेक जायसवाल, डायरेक्टर एकेडमी राजेश शर्मा, मनोज पारीख आदि उपस्थित थे। संचालन नयना तिवारी ने किया। आभार डॉ. सीमा दुबे ने माना।
वीएसआईपीएस में डॉ. पाराशर का व्याख्यान