आईएमए की कलेक्टर से भेंट
उज्जैन. सिंहस्थ-2016की तैयारी में सहयोग के लिए आईएमए के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर कवींद्र कियावत से भेंट की। मीडिया प्रभारी डॉ. अजय खरे ने बताया प्रतिनिधि मंडल में शामिल अध्यक्ष डॉ. जीतेंद्र भटनागर, सचिव डॉ. मयंक गुप्ता, डॉ. अरुण मरोठी अन्य चिकित्सकों ने सिंहस्थ महापर्व में होने वाली चिकित्सा संबंधी सेवाओं में प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया। मुलाकात पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विमलकुमार गर्ग ने हर्ष व्यक्त किया।