अवैध उत्खनन मामले में ज्ञापन दिया
उज्जैन. उज्जैनआसपास की तहसीलों में माइनिंग विभाग की साठगांठ से अवैध उत्खनन कर प्रतिदिन 40 से 50 लाख रुपए के खनिज का टेक्स रायल्टी चोरी का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। यह आरोप युवक कांग्रेस कमेटी के लोकसभा अध्यक्ष हेमंतसिंह चौहान ने लगाया। युवक कांग्रेस ने कलेक्टर को भी मामले से अवगत कराया है। उक्त संबंध में एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया, जिसमें कार्रवाई नहीं होने पर 15 दिन बाद युवक कांग्रेस द्वारा आंदोलन की बात कही गई है। इस दौरान मनोहर बैरागी, अनंतनारायण मीणा, योगेश शर्मा, विक्की यादव, चेतन यादव, राजेश तिवारी, हेमंतसिंह चौहान, सुनील जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।