- Hindi News
- उज्जैन. महाकालमंदिर स्थित प्रसिद्ध बाल हनुमान मंदिर में 17 दिसंबर
उज्जैन. महाकालमंदिर स्थित प्रसिद्ध बाल हनुमान मंदिर में 17 दिसंबर
उज्जैन. महाकालमंदिर स्थित प्रसिद्ध बाल हनुमान मंदिर में 17 दिसंबर को रहे हनुमान अष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में नौ दिनी अखंड रामायण पाठ चल रहा है। पुजारी जानी गुरु ने बताया मंडली द्वारा यहां प्रतिदिन रामायण पाठ के साथ शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। अष्टमी पर रविवार को सुबह बाबा का अभिषेक-पूजन होगा शाम 6 बजे महाआरती की जाएगी रात तक महाप्रसादी चलेगी।
श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय उत्सव
श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय हनुमान अष्टमी उत्सव के तहत 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे लुम्पेशवर महादेव मंदिर पर अभिषेक पूजन से शुरुआत होगी। पं. रामा गुरु ने बताया 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे अखंड रामायण पाठ, 14 को पाठ का समापन 11 क्विंटल चूरमे का प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 7 बजे लच्छु भैया की भजन संध्या रात 9 बजे समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री पारस जैन, सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, विधायक डॉ. मोहन यादव, बाबूलाल जैन, अनिल फिरोजिया, सोनू गेहलोत आदि शामिल होंगे।
बाल हनुमान मंदिर में अखंड रामायण