महाराष्ट्रसे आए स
शिवाजी के गुरु समर्थ रामदास स्वामी की चरण पादुकाओं का बुधवार को महाकाल मंदिर में पूजन किया। दोपहर 2.45 बजे पादुकाओं को मंदिर प्रांगण में स्थित स्वामी जी द्वारा स्थापित श्री रामदास हनुमान मंदिर में आम दर्शनार्थ हेतु रखा गया।
महाराष्ट्रसे आए संत-महंत समर्थ रामदास स्वामी की चरण पादुकाएं लेकर दोपहर 2 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना होंगे। महाराष्ट्र समाज के सुहास बक्षी, अश्विन भागवत ने बताया पादुकाओं को देशभर में आम लोगों को दर्शन कराने के लिए भ्रमण कराया जा रहा है।
समर्थ रामदास की पादुकाओं का महाकाल में पूजन
भास्कर संवाददाता. उज्जैन। सज्जनगढ़महाराष्ट्र से चरण पादुकाएं लेकर उज्जैन आए महंत मोहन बुअा रामदासी ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में स्वामी जी द्वारा पूजित पीतल की 400 वर्ष पुरानी हनुमान प्रतिमा चित्र रखकर महाकाल का पूजन किया। सोमेश्वर खेर ने बताया पुजारी प्रदीप गुरु ने पूजन कराया। नंदीहॉल में मंदिर समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप गरुड़, एसपी दीक्षित ने पूजन कर महंत का सम्मान किया। महाकाल के अलावा पादुकाओं को वसंत विहार, प्रगतिनगर, ऋषिनगर क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। शाम काे क्षीरसागर धर्मशाला में कीर्तन हुआ।