पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थानी आैर पंजाबी नृत्य पर झूमे विद्यार्थी

राजस्थानी आैर पंजाबी नृत्य पर झूमे विद्यार्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। विक्रमविवि के पं.जवाहरलाल नेहरु प्रबंध संस्थान (एमबीए डिपार्टमेंट) में बुधवार को आयाम-2014 का आयोजन हुआ, जिसमें मैनेजमेंट पर आधारित कई क्विज आैर गेम्स प्रतियोगिताओं सहित अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। कार्यक्रम में पारंपरिक राजस्थानी आैर पंजाबी लोकनृत्य के साथ ग्रुप डांस सेशन में विद्यार्थी झूम उठे।

विद्यार्थियों की ओर से ही आयाम 2014 का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे विवि के कार्यवाहक कुलपति डॉ. एमएस हाड़ा एवं कुलसचिव डॉ. एससी आर्य ने शुभारंभ किया। शुरूआत में छात्र राज पाठक के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने राजस्थानी पंजाबी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद मैनेजमेंट विषय पर आधारित कुरुक्षेत्र, ट्रस्ट गेम, पेपर पीपीटी, पोस्टर मैकिंग, शेक चेन, लोगो लॉगिन सहित अन्य रोचक स्पर्धा शुरू हुईं। मॉर्काटो नाम की स्पर्धा में विद्यार्थियों ने मंच पर प्रोडक्ट को बेचने की कला का प्रदर्शन किया। कोकोफॉनी स्पर्धा में गायन की रोचक स्पर्धा भी हुई। छात्र जितेंद्र लालवानी एवं ईशांत खत्री के साथ छात्रों के रॉक बैंड ने भी प्रस्तुति दी। दीप्ति शर्मा (इंदौर) ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन आैर टेली शॉपिंग पर आधारित टिप्स देते हुए इस क्षेत्र में मैनेजमेंट विद्यार्थियों की भूमिका बताई। ब्यूटीशियन सोनिया सहगल ने पर्सनालिटी डेवलपमेंट विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर शाम को सामूहिक डांस सेशन हुआ, जिसमें विद्यार्थी जमकर थिरके। थींक ग्रीन की थीम पर आधारित कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे भेंट किए गए।

नृत्य की प्रस्तुति देते विद्यार्थी।