- Hindi News
- प्रधान आरक्षक को टक्कर मारने वाला ट्रक कैमरे में कैद
प्रधान आरक्षक को टक्कर मारने वाला ट्रक कैमरे में कैद
उज्जैन। आगररोड पर मंगलवार रात ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह राठौर को टक्कर मारकर भागा ट्रक टोल टैक्स नाके पर लगे कैमरे में कैद हो गया है। हालांकि पुलिस दुर्घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गायत्रीनगर निवासी प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह राठौर चिमनगंज मंडी थाने में दो साल से पदस्थ थे। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम में बाद प्रआ राठौर के शव को शासकीय वाहन से माकड़ौन स्थित उनके पैतृक गांव खेड़ा जामुनिया पहुंचाया गया, जहां दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें थाने का स्टाफ और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। सीएसपी भार्गव ने बताया आगर टोल नाके पर लगे कैमरे में ट्रक का नंबर मिल गया है। जल्द चालक को गिरफ्तार करेंगे।
मृतक राठौर