पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय संविमर्श में आएंगे 500 से अधिक विद्वान

राष्ट्रीय संविमर्श में आएंगे 500 से अधिक विद्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। विक्रमविवि में 13-14 दिसंबर को विक्रम विवि एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नईदिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में यूजीसी आैर मैपकास्ट भोपाल के सहयोग से दो दिनी राष्ट्रीय संविमर्श का आयोजन होगा। इसमें देशभर के 500 से अधिक विद्वान, शिक्षाविद आैर शोधकर्ता मंथन के लिए जुटेंगे। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कथेरिया राष्ट्रीय संविमर्श का शुभारंभ 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे स्वर्ण जयंती सभागृह में करेंगे। शलाका दीर्घा में बुधवार दोपहर कार्यवाहक कुलपति डॉ. एमएस हाड़ा एवं कुलसचिव डॉ. एससी आर्य ने संविमर्श को लेकर पत्रकारवार्ता में बताया मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कथेरिया होंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय एवं हेमवती नंदन बहुगुणा (एचएनबी) गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. जवाहरलाल कौल होंगे। अध्यक्षता कार्यवाहक कुलपति डॉ. एमएस हाड़ा करेंगे।