- Hindi News
- बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च में 54 लाख का लोन दिया था
बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च में 54 लाख का लोन दिया था
भासं. उज्जैन। कोल्डस्टोरेज संचालक रवींद्र सिंह बग्गा को बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च में 54 लाख का लोन दिया था। बुधवार को जानकारी मिलने के बाद पुलिस शेष रिकार्ड का इंतजार कर रही है। मामले में जांच पूरी होने पर पुलिस गुरुवार को केस दर्ज कर सकती है। पुलिस के मुताबिक व्यापारियों के माल पर आठ करोड़ के लोन की धांधली होने पर लिडिंग आॅफिसर को स्टोरेज और किसानों के खाते सीज कर लोन की जानकारी के लिए पत्र लिखा था। र|ाकर बैंक ने 4.50 करोड़ के लोन का रिकार्ड दिया था। बैंक ऑफ इंडिया के 3.50 करोड़ के लोन का पता चला था लेकिन रिकार्ड नहीं मिला था। सुबह बैंक ने पांच किसानों के नाम से मार्च में दिए 54 लाख के एक लोन का रिकार्ड दिया और शेष जानकारी जल्द देने का कहा है। किसानों के सेंट्रल बैंक के 36 खातों का रिकार्ड भी पता चल रहा है। जांच भी लगभग पूरी हो गई है। इसलिए गुरुवार को एसपी एमएस वर्मा डायरी देखने के बाद केस दर्ज के आदेश देंगे।
^लोनमामले में केस की तैयारी कर ली है, एसपी के आदेश पर आज मुकदमा दर्ज करेंगे।\\\'\\\' डॉ.असित यादव, एएसपी
लाखोंकी चोरी में संदिग्ध पकड़ाए
उज्जैन। कंठालचौराहे पर 5 दिसंबर को अभिभाषक नरेंद्र छाजेड़ के ऑफिस में हुई तीन लाख रुपए की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रभारी सीएसपी रश्मि डाबर ने बताया युवकों से पूछताछ कर रहे है। संभवत: गुरुवार को मामले का खुलासा कर सकते हैं।