- Hindi News
- तिब्बतियों ने कैंडल जलाकर मानवाधिकार दिवस मनाया
तिब्बतियों ने कैंडल जलाकर मानवाधिकार दिवस मनाया
उज्जैन। निर्वासिततिब्बतियों ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस एवं दलाई लामा को नोबल शांति पुरस्कार मिलने की 25 वीं वर्षगांठ मनाई। तिब्बतियों ने कैंडल जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की। मानवाधिकार के लिए लड़ते हुए कई तिब्बतियों ने अपनी जान दी हैं। उल्लेखनीय है कि तिब्बत ने संयुक्त राष्ट्र से मानव अधिकारों की रक्षा के लिए आह्वान किया है एवं चीनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में तिब्बती वूलन मार्केट बंद रखा गया।