- Hindi News
- हनुमान अष्टमी कल, मंदिरों में उत्सव शुरू
हनुमान अष्टमी कल, मंदिरों में उत्सव शुरू
हनुमानअष्टमी पर्व 14 दिसंबर को शहर में धूमधाम से मनेगा लेकिन हनुमान मंदिरों में अष्टमी के उत्सव दो दिन पहले शुक्रवार से ही शुरू हो गए। महाकाल मंदिर स्थित प्राचीन श्री बाल हनुमान मंदिर में मंडली द्वारा अखंड रामायण का महापाठ किया जा रहा है।
बाल हनुमान के पुजारी पं. जानी गुरु ने बताया अष्टमी पर रविवार शाम 6.30 बजे बाबा की महाआरती की जाएगी 11 हजार लड्डू का महाभोग लगेगा। पिपलीनाका स्थित श्री गुमानदेव हनुमान मंदिर में ज्योतिषाचार्य पं. श्यामनारायण व्यास के आचार्यत्व में शुक्रवार को बाबा का दुग्धाभिषेक किया गया। शनिवार को बाबा का शृंगार होगा रविवार को महाआरती कर भोग लगाया जाएगा। कार्तिक चौक स्थित श्री समर्थ रामदास हनुमान मंदिर में दोपहर में पंडितों ने बाबा का अभिषेक किया। पुजारी प्रवीण शास्त्री ने बताया शाम को अखंड रामायण शुरू हुई। उदयन मार्ग स्थित श्री संकट मोचन हनुमान में शनिवार शाम 5 बजे सुंदरकांड पाठ होगा रविवार को उत्सव मनेगा।
शहर में इस बार दो 108 हनुमान यात्रा
हनुमानअष्टमी पर रविवार को इस बार शहर में दो 108 हनुमान यात्रा निकाली जा रही है। हर वर्ष की तरह धर्म विज्ञान शोध ट्रस्ट द्वारा रविवार सुबह 7 बजे अंकपात मार्ग स्थित श्री उत्तरामुखी हनुमान मंदिर से यात्रा आरंभ होकर कार्तिक चौक में समाप्त होगी। राजेंद्रसिंह हाड़ा ने जानकारी दी। इसी तरह दूसरी हनुमान दर्शन यात्रा विवेक यादव के संयोजन में रविवार सुबह 8.30 बजे निकास चौराहे से निकाली जाएगी। जिसका समापन शाम 5 बजे माधव कॉलेज स्थित हनुमान मंदिर पर होगा।
बाल हनुमान
गुमानदेव हनुमान