महापौर निवास पर बजाएंगे झांझ- मंजीरे
उज्जैन. सिद्धवटक्षेत्र में आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता है। इससे पिंडदान करने वालों मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को काफी परेशानी होती है। यह आरोप जीवाजीगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वार्ड क्रमांक एक अध्यक्ष तेजकरण परमार ने लगाते हुए बताया कि मवेशी के अलावा क्षेत्र में बढ़ते भिखारियों की संख्या भी बड़ी समस्या है। परमार ने प्रशासन से दोनों समस्याओं के शीघ्र निदान की मांग की है। यदि तीन दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महापौर रामेश्वर अखंड के निवास पर झांझ-मंजीरे बजाए जाएंगे।
वार्षिकअधिवेशन कल : उज्जैन. मप्रगुजरात गोस्वामी समाज का पहला वार्षिक अधिवेशन रविवार को सिद्धनाथ मंदिर के पास स्थित गोस्वामी समाज धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।