पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्वालियर में आज राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप

ग्वालियर में आज राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. ग्वालियरमें शनिवार को राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप होगी। स्पर्धा में उज्जैन जिले के आठ शरीर साधक राधेश्याम कहार, नंदकिशोर चौैहान, राहुल साहनी, संकल्प साठे, कमलेश चांगल, शाकिब कुरैशी, संतोष डागरा, सिकंदर खान भाग लेंगे। प्रबंधक प्रेमसिंह यादव कोच जितेंद्रसिंह कुशवाह होंगे।

साइकिलपोलो के प्रदेश दल में उज्जैन के 10 खिलाड़ी : झारखंडके बोकारो में 23 दिसंबर को होने वाली 36वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष एवं 12वीं सब जूनियर बालिका वर्ग की साइकिल पोलाे राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए मप्र के दल में उज्जैन के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ। सीनियर बालक वर्ग में अभय पाल, हिमांशु निंबालकर, विवेक मौलिक, आकाश वर्मा, जयंत राठौर, दीपक एवं सब जूनियर बालिका वर्ग में यतिका गेहलोत, वृषाती निंबालकर, प्रणिता भावे चयन बग्गा काे लिया गया है। जिला साइकिल पोलो एसाे. अध्यक्ष उल्लास वैद्य ने बताया 15 से 20 दिसंबर तक विवि मैदान पर 16 बच्चों का राज्य स्तरीय प्री-नेशनल कैम्प लगाया जाएगा।