पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहगिरी उत्सव में इस बार पंतग प्रशिक्षण चुटकुला चौपाल

राहगिरी उत्सव में इस बार पंतग प्रशिक्षण चुटकुला चौपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. तरणतालसे कोठी रोड तक रविवार को आयोजित राहगिरी उत्सव में बच्चे फैंसी ड्रेस में आएंगे वहीं मालवा फूड जोन में राहगिर मालवी व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे। राहगिरी को आनंददायक बनाने के लिए कलेक्टर कवींद्र कियावत की अध्यक्षता में बैठक बृहस्पति भवन में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार पतंग प्रशिक्षण, कथा चौपाल, फिटनेस पाइंट, चुटकुला चौपाल, चित्रकला, टैटू पोर्टेट के साथ त्वरित फोटोग्राफी का समावेश किया जाएगा। बैठक में एडीएम अवधेश शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।