पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाकाल मंदिर प्रशासक का चार्ज एसडीएम सक्सेना को

महाकाल मंदिर प्रशासक का चार्ज एसडीएम सक्सेना को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाकालमंदिर समिति के प्रशासक का चार्ज उज्जैन एसडीएम रोहन सक्सेना देखेंगे। मंदिर समिति के प्रशासक जयंत जोशी शनिवार से अगले 10 दिन तक अवकाश पर रहेंगे।

शुक्रवार को प्रशासक जोशी ने मंदिर कार्यालय में उनके लंबे अवकाश पर जाने की सूचना दी। एसडीएम रोहन सक्सेना ने बताया प्रशासक जोशी निजी कार्य से अवकाश पर गए हंै। उन्होंने 22 दिसंबर सोमवार तक अवकाश से लौटने की जानकारी दी है। इस अवधि में प्रशासक का चार्ज उनके पास रहेगा। वे प्रभारी के रूप में मंदिर समित के प्रशासक का काम काज देखेंगे।

महाकालस्वर्ण शिखर के लिए डेढ़ लाख दान

महाकालमंदिर में शुक्रवार को गुजरात सूरत से आए दीपक भाई शाह ने स्वर्ण शिखर हेतु 1 लाख 51 हजार रुपए नकद दान दिया। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप गरुड़ ने बताया महाकाल के मुख्य शिखरों को स्वर्ण मंडित करने के बाद अब नंदीहॉल के ऊपर बने शिखरों को भी सोने का बनाएंगे। इसके लिए लगातार श्रद्धालुओं से दान प्राप्त हो रहा है।