पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चित्रगुप्त धाम में नवनिर्माण का लोकार्पण भूमिपूजन कल

चित्रगुप्त धाम में नवनिर्माण का लोकार्पण भूमिपूजन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. श्रीचित्रगुप्त धाम मंदिर के नवनिर्माण का लोकार्पण नगर निगम द्वारा स्वीकृत चित्रगुप्त धाम प्रवेश द्वार का भूमिपूजन समारोह रविवार सुबह 10 बजे आयोजित होगा। इसमें हवन-पूजन, महायज्ञ के साथ महाआरती महाप्रसाद का आयोजन भी होगा।

अभा कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधिपति एके पटनायक होंगे। अध्यक्षता उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन, कैलाशनारायण सारंग, राज्यसभा सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, सांसद चिंतामणि मालवीय, विधायक मोहन यादव, निगम सभापति सोनू गेहलोत बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहेंगे। श्रीवास्तव ने बताया प्रवेश द्वार के लिए ननि अध्यक्ष गेहलोत ने 7.55 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कराई है। धाम में दो वर्षों से चल रहे निर्माण कार्यों पर 70 लाख से अधिक राशि खर्च हुई है। क्षेत्र के विकास के लिए नगर निगम एवं सिंहस्थ मद से भी 55 लाख के विकास कार्य होंगे। साथ ही चित्रगुप्त धाम स्थित यमुना सरोवर के गहरीकरण, सौंदर्यीकरण के लिए भी अभियान की शुरुआत की जाएगी।