बारिश के साथ...
बारिश के साथ...
शाजापुरमें बिजली गिरने से आदर्श कॉलोनी निवासी चंदरसिंह परमार के मकान की छत पर बना टॉवर क्षतिग्रस्त हो गया। करेड़ी क्षेत्र में नींबू के आकार के ओले गिरे।
अंचलभी भीगा : अंचलभी मावठे की बारिश से भीग गया। उज्जैन जिले के नागदा, खाचरौद, तराना, महिदपुर, बड़नगर, घट्टिया सहित आसपास के गांवों में बूंदाबादी आैर रिमझिम बारिश हुई। इसके अलावा ताजपुर, पानबिहार, पंथपिपलई, गंगेड़ी, जगोटी आैर नरवर में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। शाजापुर आगर जिले के दुपाड़ा, बेरछा, करेड़ी सहित अन्य इलाकों में तेज बारिश के साथ मक्का के आकार के ओले गिरे।
बड़ौदमें नींबू के आकार के ओले गिरे: फसलें तबाह: आगरके बड़ौद में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात नींबू के आकार के अोले गिरने से खेतों में खड़ी गेहूं आैर चने की फसलें तबाह हो गई। कई पेड़ भी धराशायी हो गए। ओलावृष्टि से कई कच्चे मकानों के कवेलू टूट गए आैर कुछ पक्षियों की भी मौत हो गई। वहीं नलखेड़ा में शाम 4 से 7 बजे तक तीन घंटे में दो इंच बारिश दर्ज की गई। साथ ही ओले भी गिरे।
फसलोंको होगा फायदा : कृषिवैज्ञानिक उज्जैन डॉ. डीएस तोमर ने बताया मावठे की बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। बारिश से नमी आैर पानी की पूर्ति होगी, जिससे वे तेजी से विकास करेंगी। छोटे आकार के अोले गिरने से नुकसान नहीं है। हालांकि ओलावृष्टि से आलू सहित अन्य कुछ अन्य फसलों में फूल आने से फफूंद लगने की संभावना है। कीटनाशक छिड़काव कर इन फसलों को फफूंद से बचाया जा सकता है।
भारतीयोंका स्विस...
इनपर तय नियमों के मुताबिक टैक्स और उस पर ब्याज चुकाने के आदेश जारी हुए हैं। जबकि देश में आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय समेत अन्य एजेंसियां 14,957.95 करोड़ की बेहिसाबी संपत्ति की जांच कर रही है।
एक्सपोर्ट/इम्पोर्ट,पोंजी स्कीम्स से पैदा हो रहा है काला धन : एसआईटीका कहना है कि माइनिंग, पोंजी स्कीम्स, लौह अयस्क एक्सपोर्ट, एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट रूट के दुरुपयोग के जरिए काला धन बनाया जा रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र में खास तौर पर आंगड़िया (बड़ी-बड़ी जैकेटों में नोटों के बंडल भरकर ले जाने वाले) बड़े पैमाने पर पैसा लेकर चलते हैं। बेहिसाब पैसे के ट्रांसफर में इनकी भूमिका सबसे बड़ी है।
सबसेज्यादा गड़बड़ियां माइनिंग में : राजस्वखुफिया निदेशालय के मुताबिक लौह अयस्क निर्यात के 31 केस ह