पानी के लिए फाजलपुरा में चक्काजाम
भासं. उज्जैन। फाजलपुराके रहवासियों ने शनिवार सुबह पानी नहीं मिलने की वजह से सड़क के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। रहवासियों का कहना था कि उनके क्षेत्र में चार माह से नलों से पानी नहीं रहा। घटना की सूचना मिलने पर चिमनगंज पुलिस पीएचई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फाजलपुरा क्षेत्र के करीब 50 लोग सुबह करीब 10 बजे सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर पीएचई के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस की समझाइश पीएचई अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग रास्ते से हटे।
^पाइपलाईन पुरानी हो चुकी है उसे बढ़वाने के लिए जलकार्य समिति से बात की है। जल्द निराकरण हो जाएगा।\\\'\\\' आजादयादव, पार्षद
^फाजलपुरा के अंदर की गलियों में पानी नहीं पहुंच पाया था। मोटर चलने की वजह से ऐसा हो रहा है। मुकेशगर्ग, पीएचईअधिकारी