पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपूजी के भजनों पर रात तक झूमे भक्त

भोपूजी के भजनों पर रात तक झूमे भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। अग्रसेन जयंती महोत्सव में शनिवार को महाराजा अग्रसेन भवन अलखनंदा नगर में हरिकिशन साबू भोपूजी इंदौर के भजनों पर भक्त देररात तक झूमे। अग्रवाल विकास युवा मंच ने भजन संध्या आयोजित की थी। रात 8.30 बजे शुरू हुई भजन संध्या में भोपूजी ने सावरिया की रेल चली, श्याम बसियो खाटू में सहित एक के बाद एक कई धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी।

झूला देकर कमाया पुण्य : भजन संध्या में श्याम जी का झूला शृंगार आकर्षण का केंद्र था। झूले में विराजे भगवान लड्डू गोपाल को भक्तों ने अपने हाथों से झूला झुलाया और भजनों के साथ पुण्य कमाया।

आजवाहन रैली: महोत्सवमें रविवार सुबह 9.30 बजे दशहरा मैदान से वाहन रैली निकलेगी। संयोजक विजय अग्रवाल ने बताया रैली महाकाल मैदान पर समाप्त होगी। योगेश गोयल ने बताया दोपहर में अंकपात स्थित शीतला माता गोशाला में पशु आहार वितरण किया जाएगा एवं स्वास्थ संबंधी जानकारी देंगे। भगवान एरन ने बताया गया कोठा स्थित मंदिर पर दोपहर 3 बजे से वन-विहार एवं टिफिन पार्टी के साथ बच्चों की प्रतियोगिताएं रखी गई है।