- Hindi News
- छह साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
छह साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
भासं. उज्जैन। मक्सीरोड स्थित पांड्याखेड़ी में शनिवार को एक अधेड़ ने छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। चिमनगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसआई सियाराम गुर्जर ने बताया पांड्याखेड़ी निवासी अब्दुल अजीज पिता यासीन खान 40 दोपहर में पड़ोस में ही रहने वाली मासूम को चॉकलेट देने के बहाने अपने कमरे में ले गया। जहां उसने पीडि़ता के साथ ज्यादती की। जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने अब्दुल अजीज को देखा तो वह भाग गया। घटना के बाद परिजन थाने पहुंचे। जहां से गंभीर हालत में पीडि़ता को शासकीय अस्पताल ले गए। मामले में पुलिस ने तलाशी के दौरान पांड्याखेड़ी से ही अब्दुल को पकड़ लिया। अब्दुल शराब के नशे में था। पुलिस आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी।