फेब्रिकेशन कैबिन गिरा, दो मजदूर दबे
लोहे के गोदाम मंे हादसा टला | लाेगों ने मलबे से निकाला, मामूली चोट आई
मोहननगर के पास स्थित हिंदुस्तान इस्पात लोहा गोदाम में बना फेब्रिकेशन का कैबिन बुधवार रात करीब 8 बजे ढह गया। मलबे में दो मजदूर दब गए। उन्हें लोगों फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने निकाला। उन्हें मामूली चोट लगी है।
मैनेजर असगर अली ने बताया ट्रक से माल उतारा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। एल्यूमीनियम फेब्रिकेशन के कैबिन के ऊपरी हिस्से में असूल कादर और अब्दुर्र रसूल मलबे के साथ गिर गए और मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने दोनों को मलबे से निकाला। इधर नगर निगम उपायुक्त मनोज पाठक ने फायर ब्रिगेड कर्मियों के तुरंत पहुंच कर दबे मजदूरों को बचाने के लिए चार कर्मचारियों देवीसिंह, तुलसीराम, इंद्रप्रकाश और शंकर को 501 रु. का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पाठक ने मौके का निरीक्षण भी किया। हादसे की खबर से मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए थे।
घायलों को मलबे से निकालते फाय ब्रिगेड के कर्मचारी अन्य।
कैबिन गिरने के बाद मौके पर माैजूद पुलिसकर्मी क्षेत्र के लोग।