पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो सदस्यता अभियान का शुभारंभ उज्जैन से

भाजयुमो सदस्यता अभियान का शुभारंभ उज्जैन से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। भाजयुमोके प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ 12 दिसंबर को महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शुरू होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमरदीपसिंह मौर्य मौजूद रहेंगे। इस दिन 10 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। अभियान 12 जनवरी 15 तक चलेगा। भाजयुमो की संभागीय बैठक में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। प्रदेश मंत्री भानू भदौरिया ने बताया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती ने संबोधित किया। मोर्चा मतदान केंद्र स्तर पर एक सक्रिय सदस्य बनाएगा जो 100 सदस्य बनाएगा। स्वागत विशाल राजोरिया तेजसिंह राठौर ने किया। नगर भाजपा अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी, डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, जयवंत गरुड़, वीरेंद्र काले आदि मौजूद थे।