अब जनसुनवाई के बाद टीएल बैठक
भासं. उज्जैन। अबहर मंगलवार जनसुनवाई के बाद टीएल बैठक होगी। कलेक्टर कवींद्र कियावत के निर्देश अनुसार जनसुनवाई में प्रशासन के अधीन सभी 52 विभागों के जिला प्रमुख शामिल रहेंगे। दोपहर 1 बजे बृहस्पति भवन में जनसुनवाई समाप्त होने के तत्काल बाद टीएल बैठक आयोजित की जाएगी। एक दिन जनसुनवाई और उसके बाद टीएल बैठक से कलेक्टर की मंशा है कि इससे अधिकारियों के समय की बचत होगी। साथ ही कोठी आने-जाने में पेट्रोल-डीजल के खर्च के तौर पर हर माह करीब पांच हजार रुपए की बचत होगी। बुधवार सुबह ली गई बैठक में कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा की।