पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अटल खेल मेले की जिम्मेदारी तय

अटल खेल मेले की जिम्मेदारी तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधुनिक ई-मंडी बनेगी चिमनगंज

उज्जैन। चिमनगंजकृषि मंडी सिंहस्थ तक आधुनिक ई-मंडी बन जाएगी। बुधवार को मंडी में कर्नाटक से अाए एमसीडी एक्स के टेक्निकल अधिकारी रवींद्र शैवाड़े ने मंडी को ई-ऑक्शन से जोड़कर आधुनिक बनाने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई एवं अधिकारियाें, व्यापारियों से चर्चा की। रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी। बुधवार को एमसीडीएक्स के तकनीकी अधिकारी शैवाड़े ने मंडी में ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए सूक्ष्मता से अध्ययन किया। किसान प्रतिनिधि, व्यापारी और मंडी अधिकारियाें को आॅनलाईन सिस्टम की जानकारी दी। संयुक्त संचालक मंडी बोर्ड चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया मप्र शासन को प्रोजेक्ट रिपोर्ट पेश कर स्वीकृति के बाद मंडी को आॅनलाइन किया जाना प्रस्तावित हैं। संभवत: कृषि मंडी सिंहस्थ तक ई-मंडी हो जाएगी। वशिष्ठ ने बताया नीलामी प्रक्रिया भी चलती रहेगी। इस दौरान मंडी अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, सचिव एमएस मुनिया, व्यापारी संघ अध्यक्ष नीमेश अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अजय खंडेलवाल मौजूद थे।