उज्जैन। बीमा-बैंक,रेलवे विभाग सहित अन्य ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों ने रेलवे, सुरक्षा एवं इंश्योरेंस के क्षेत्र में एफडीआई लाने के विरोध में बुधवार को टॉवर चौक से कैंडल मार्च निकाला सरकार से इसे लागू नहीं करने की मांग की।
शाम 6.30 बजे कर्मचारी टॉवर चौक से नारेबाजी-प्रदर्शन करते हुए हाथों में कैंडल लेकर रैली के रूप में निकले। रैली शहीद पार्क से घूमकर पुन: टॉवर पहुंची जहां सभा को इंदौर से आए कर्मचारी नेता अजीत केतकर ने संबोधित किया।
सभा में बीमा क्षेत्र से कुलदीप सिंह, अनिल कुरील, बैंक से हनुमंत शिंदे, रेलवे से एसएस शर्मा, ओमप्रकाश भदौरिया, राकेश दुमपलवार, विजेंद्र वर्मा सहित एटक, इंटक सहित 200 कर्मचारी शामिल हुए।