पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि विस्तार अधिकारियों की प्रशिक्षण के बाद परीक्षा

कृषि विस्तार अधिकारियों की प्रशिक्षण के बाद परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। कलेक्टरकवींद्र कियावत ने बुधवार को कृषि विभाग की आत्मा गवर्निंग बॉडी की बैठक में उपसंचालक कृषि को निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को कृषि की नई तकनीक एवं पद्धतियों से अवगत करवाने के लिए एक पाठ्यक्रम तैयार कर परीक्षा आयोजित की जाए, जिसमें 50 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की एक वेतनवृद्धि रोक ली जाए। कलेक्टर कियावत ने कृषि विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गांवों में कृषि विस्तार अधिकारी अपना कार्य रुचि से नहीं कर रहे हैं। इसलिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है।