शिक्षकों को बताए गणित के शॉर्ट ट्रिक्स
उज्जैन। शासकीयउत्कृष्ट उमावि माधवनगर में बुधवार को जिलेभर के गणित के शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला हुई। विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को गणित पढ़ाने के शॉर्ट ट्रिक्स बताए। कार्यशाला में कक्षा 9वीं आैर 10वीं के गणित विषय के 116 शिक्षक शामिल हुए। शा.उत्कृष्ट उमावि माधवनगर प्राचार्य अभय तोमर ने बताया बुधवार को गणित विषय के शिक्षकों की कार्यशाला हुई। शा.उमावि जहांगीरपुर प्राचार्य गोविंद श्रीवास्तव, शा.उमावि इंगोरिया के व्याख्याता राजेंद्र शुक्ला, शा.उमावि जीवाजीगंज के व्याख्याता राजेश राठौर एवं शिक्षक केके कुल्मी ने शिक्षकों को गणित पढ़ाने के तरीके बताए। सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक कार्यशाला चली। प्राचार्य तोमर ने बताया गुरुवार को जिलेभर के विज्ञान विषय के हाईस्कूल शिक्षकों की कार्यशाला होगी।