पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामानुजकोट में आज से रंगनाथाचार्य की भागवत

रामानुजकोट में आज से रंगनाथाचार्य की भागवत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। रामघाटमार्ग रामानुजकोट आश्रम में गुरुवार से स्वामी श्री रंगनाथाचार्य महाराज की भागवत कथा शुरू होगी। सुबह 10.30 बजे आश्रम से रामघाट तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। स्वामी माधव प्रपन्नाचार्य, गीता किशोरी लाली बहन के सान्निध्य में पूजन होगा। कथा दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक चलेगी। आश्रम प्रबंधक पं. आत्माराम शर्मा ने बताया कथा गीता रघुनंदन निगम की स्मृति में की जा रही है। प्रथम दिन कथा महात्म के पश्चात 12 दिसंबर को परीक्षित संवाद, 13 को नृसिंह अवतार, 14 काे कृष्ण जन्म, 15 को गोवर्धन पूजा, 16 को रुक्मिणि विवाह एवं 17 दिसंबर को सुदामा चरित्र के साथ हवन, महाप्रसादी के साथ समापन होगा।