- Hindi News
- 2000 किमी. की राष्ट्र जोड़ो यात्रा आज उज्जैन से
2000 किमी. की राष्ट्र जोड़ो यात्रा आज उज्जैन से
उज्जैन। संप्रदायतोड़ाे राष्ट्र जोड़ो संदेश यात्रा गुरुवार सुबह 10 बजे बालयोगी उमेशनाथ महाराज के सान्निध्य में तिलकेश्वर मार्ग स्थित स्वामी सोहन दास महाराज की समाधि वाल्मीकि धाम से निकलेगी। यात्रा वाहनों से मप्र-राजस्थान में दो हजार किलोमीटर का भ्रमण करेगी। उमेशनाथ महाराज ने बुधवार को वाल्मीकि धाम में पत्रकारों को बताया यात्रा में उज्जैन से महिला-पुरुष भक्त एवं संत मिलाकर 30 वाहनों से 150 लोग शामिल होंगे। वाल्मीकि धाम में पूजन पश्चात यात्रा महाकाल मंदिर जाएगी, जहां अभिषेक-पूजन के बाद मंदसौर, निंबाहेड़ा, नीमच होकर राजस्थान में प्रवेश करेगी। सात दिनी यात्रा का 18 दिसंबर को समापन होकर पुन: उज्जैन लौटेगी।