- Hindi News
- खाद बीज, बिजली को लेकर कल कांग्रेस का धरना
खाद-बीज, बिजली को लेकर कल कांग्रेस का धरना
उज्जैन। यूरिया,खाद, बिजली एवं किसानों को आने वाली समस्याओं को लेकर शुक्रवार को शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी चिमनगंज कृषि उपज मंडी गेट के बाहर आगर रोड पर धरना प्रदर्शन करेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा एवं जिला ग्रामीण महामंत्री करण कुमारिया ने बताया दोपहर 12 से 3 बजे तक धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल के सदस्य उपस्थित रहेंगे।