पुलिसकर्मी के पुत्रों को जेल
उज्जैन। नानाखेड़ापुलिस की गिरफ्त में आए पुलिसकर्मी पुत्रों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया अभिषेक नगर के मोनू भदौरिया और महाशक्तिनगर के दुष्यंत तिवारी ने सोमवार रात इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर देवास के सत्यनारायण जाट से लूट की थी।
छात्राघायल: ज्योतिनगरकी माधवी सिंह बुधवार को फ्रीगंज कोचिंग से घर जा रही थी। बाइक चालक ने माधवनगर अस्पताल के सामने स्कूटी पर सवार माधवी को टक्कर मार दी।