पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर्स नहीं थे तो आरएमओ ने संभाली जनरल ओपीडी

डॉक्टर्स नहीं थे तो आरएमओ ने संभाली जनरल ओपीडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। जिलाअस्पताल डॉक्टर्स की समस्या से जूझ रहा है। बुधवार को जनरल ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) के लिए डॉक्टर्स उपलब्ध नहीं होने पर आरएमओ डॉ.रवींद्र श्रीवास्तव को ओपीडी संभालना पड़ी। गुरूवार को भी यह स्थिति बन सकती है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. सीएम त्रिपाठी, डॉ.एनके पटेल डॉ.जितेंद्र शर्मा अवकाश पर हैं। वहीं डॉ.बीबी पुरोहित ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तथा डॉ.अंबुज अग्रवाल की मंगलवार को रात्रिकालीन डयूटी थी। ऐसे में बुधवार सुबह जनरल ओपीडी में डॉक्टर नहीं थे। डॉक्टर्स उपलब्ध नहीं होने से आरएमओ डॉ.रवींद्र श्रीवास्तव को ओपीडी संभालना पड़ी। बताया जाता है अवकाश पर चले रहे डॉक्टर्स में से यदि कोई डॉक्टर गुरुवार को नहीं आते हैं तो फिर समस्या सकती है। ध्यान रहे कि डॉ.पटेल को जिला अस्पताल से माधवनगर अस्पताल में रिलीव कर दिया गया है लेकिन उन्हें यहां ज्वाइनिंग नहीं दी गई।