पार्षद से अभद्रता, चार पर प्रकरण दर्ज
उज्जैन | आगररोड स्थित गायत्रीनगर में मंगलवार सुबह नाली निर्माण के दौरान क्षेत्र के तीन लोगो ने वार्ड 4 की पार्षद कमलेश भदौरिया से अभद्रता कर दी। पुलिस ने बताया गायत्रीनगर में नगर निगम द्वारा नाली बनवाई जा रही है। पार्षद भदौरिया ने नाली निर्माण में बाधा बन रहे आेटले को तुड़़वाया तो मोहननगर के जयेश खत्री तीन युवकों ने विरोध कर दिया। इस पर पार्षद भदौरिया और चारों युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान जयेश और तीन अन्य लोगों ने पार्षद के साथ गाली गलोच कर अभद्रता कर दी। मामले में चिमनगंज पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।