पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेदी को लाने का फैसला सर्वसम्मत नेताम

बेदी को लाने का फैसला सर्वसम्मत-नेताम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | भाजपाके राष्ट्रीय सचिव रामविचार नेताम ने कहा है कि किरण बेदी को लाने का फैसला सर्वसम्मत था, इसलिए दिल्ली की हार के लिए इस फैसले को गलत कहना ठीक नहीं है। हार के क्या कारण हैं, इसकी समीक्षा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा की जाएगी। नेताम ने मीडिया से चर्चा में दिल्ली के नतीजों को अप्रत्याशित करार दिया। नेताम मंगलवार शाम परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने आए थे। सर्किट हाउस आने पर बाबूलाल जैन, इकबालसिंह गांधी, शिव लश्करी, सचिन सक्सेना, दिलीप भार्गव आदि भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।