पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट में आरक्षक की हार्ट अटैक से माैत

कोर्ट में आरक्षक की हार्ट अटैक से माैत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | डीआरपीलाइन में पदस्थ आरक्षक जयराम अंबोदिया की मंगलवार दोपहर कोर्ट में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। आरआई किरण शर्मा ने बताया आरक्षक अंबोदिया कोर्ट में मुंशी थे। वे सुबह ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान कोर्ट में ही तबीयत बिगड़ गई। अंबोदिया को माधवनगर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वे मुनिनगर में परिवार के साथ रहते थे।

ईंटहटाकर की वारदात: नरवरपुलिस ने बताया ग्राम प्रेमनगर चंदेसरी निवासी भेरूलाल मजदूरी करता है। वह परिवार के साथ शादी में गया था। इसी दौरान सोमवार की दरमियानी रात बदमाश दरवाजे के ऊपर रखी ईंट हटाकर अंदर घुसे और चांदी की पायजेब सात हजार रुपए ले गए।