पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आगर रोड के बदमाश ने मारी थी गोली, गिरफ्त से दूर

आगर रोड के बदमाश ने मारी थी गोली, गिरफ्त से दूर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | क्षीरसागरपर होटल संचालक को चाकू मारने वाले युवक पर गोली आगर रोड के बदमाश ने चलाई थी। लेकिन वो अब तक पुलिस के हाथ नहीं सका। वहीं जबरिया वसूली के लिए साजिश का शिकार बने व्यापारी ने मंगलवार को पुलिस को जेल में बंद बदमाश और उसके भाई के खिलाफ शिकायत की है।

गुदरी स्थित सतयुग होटल संचालक नरेश लालवानी को घायल करवाने और झूठे केस में फंसाने की साजिश रचने वाले शम्मी का नाम सामने आने के बाद पुलिस को हमलावर शुभम पर गोली चलाने वाले का नाम भी पता चल गया है। पुलिस के अनुसार शुभम को गोली संजय नगर के राजेश तूफान ने मारी थी और बाइक आगर रोड का ही युवक चला रहा था। तूफान के पकड़ाने के बाद मामले का अधिकारिक खुलासा हो सकेगा।

परिजनआए सामने: शिवाजीपार्क कॉलोनी के राजेश लालवानी ने एसपी को दिए आवेदन में बताया महेश उर्फ सोना और जेल में बंद गोविंद उर्फ शम्मी उनके फुफेरे भाई है। सोना उनकी होटल पर काम करता था। शम्मी ने 50 लाख रुपए नहीं देने पर 13 मार्च 14 को उनके चाचा को चाकू मारा। फिर समझौते के लिए मजबूर किया। बाद में शम्मी और सोना ने धमकाकर अलखधाम का मकान अपने साथी के नाम करवाया। बावजूद प्रताड़ित करने पर एग्रीमेंट निरस्त किया तो शम्मी ने जेल बुलाकर गीता कॉलोनी का मकान मांगा। मना करने पर शम्मी महेश ने छोटे भाई नरेश पर हमला करवाया और गोलीकांड में फंसाने का प्रयास किया। वारदात के बाद महेश ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बदमाशों पर कार्रवाई कर सुरक्षा का भरोसा दिया है।